1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 29+7+20 बने 56, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस इक्वेशन के साथ किया राफेल का स्वागत

29+7+20 बने 56, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस इक्वेशन के साथ किया राफेल का स्वागत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2020 05:11 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 05:11 pm IST

भारत की सरजमीं को जैसे राफेल विमान लैंड किया, वैसे ही नागपुर में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जश्न मनाया गया, पटाखें फोडे गए, मिठाइयां बांटी गई और भारत माता की जय जयकार किया गया।

Bharatiya Janata Party celebrates in Nagpur after Rafale landed in India- India TV Hindi
Bharatiya Janata Party celebrates in Nagpur after Rafale landed in India Image Source : TWITTER/@RAJNATHSINGH

नागपुर: भारत की सरजमीं को जैसे राफेल विमान लैंड किया, वैसे ही नागपुर में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जश्न मनाया गया, पटाखें फोडे गए, मिठाइयां बांटी गई और भारत माता की जय जयकार किया गया। भारतीय जनता पार्टी के विधायक, पदाधिकारियों ने लोगों को मिठाईयां खिलाई और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी, जश्न मना रहे बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज कि तारीख 29/ 7 /20 है इसको जोड़ा जाए तो { 29 +7+20} 56 होता है, यह होता है 56 इंच का सीना। 

राफेल का भारत में स्वागत, लेकिन कीमत 1670 करोड़ रुपये क्यों: कांग्रेस

कांग्रेस ने बुधवार को राफेल लड़ाकू विमानों के पहले जत्थे के भारत आने का स्वागत किया और साथ ही यह भी कहा कि हर देशभक्त को यह पूछना चाहिए कि 526 करोड़ रुपये का विमान 1670 करोड़ रुपये में क्यों खरीदा गया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘राफेल का भारत में स्वागत ! वायुसेना के जाबांज लड़ाकों को बधाई।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘आज हर देशभक्त यह ज़रूर पूछे कि 526 करोड़ रुपये का एक राफेल अब 1670 करोड़ रुपये में क्यों ? 126 राफेल की बजाय 36 राफेल ही क्यों ? मेक इन इंडिया के बजाय मेक इन फ्रांस क्यों ? 5 साल की देरी क्यों ?’’ भारतीय वायु सेना के लिए ऐतिहासिक क्षणों के बीच बुधवार को राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था भारत पहुंच गया। फ्रांस से खरीदे गए ये राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयरबेस पर उतरे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत