1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तिहाड़ जेल से रिहा हुआ भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, कहा- संवैधानिक रूप से जारी रहेगा आंदोलन

तिहाड़ जेल से रिहा हुआ भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, कहा- संवैधानिक रूप से जारी रहेगा आंदोलन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 16, 2020 11:19 pm IST,  Updated : Jan 17, 2020 12:02 am IST

गुरुवार रात भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि हमारा आंदोलन संवैधानिक रूप से जारी रहेगा जब तक ये कानून वापस नहीं लिया जाता।

Bhim Army- India TV Hindi
File Photo Image Source : ANI

नई दिल्ली। गुरुवार रात भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि हमारा आंदोलन संवैधानिक रूप से जारी रहेगा जब तक ये कानून वापस नहीं लिया जाता। जो लोग मुल्क को बांटना चाहते हैं हम उनके खिलाफ हैं। चंद्रेशेखर ने आगे कहा, "कल दोपहर एक बजे मैं जामा मस्जिद जाऊंगा। इसके बाद मैं रविदास मंदिर, गुरुद्वारा और चर्च भी जाऊंगा।"

आपको बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को जमानत दे दी। चंद्रशेखर पर 20 दिसंबर को जामा मस्जिद में सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान लोगों को भड़काने का आरोप है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कामिनी लाउ ने आजाद को कुछ शर्तों के साथ राहत दी। चंद्रशेखर के संगठन ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ 20 दिसंबर को पुलिस की इजाजत के बिना ही जामा मस्जिद से जंतर-मंतर तक विरोध मार्च का आह्वान किया था। इस मामले में गिरफ्तार किये गए 15 अन्य लोगों को नौ जनवरी को अदालत ने जमानत दे दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत