1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भोपाल : महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के आरोप में एएसपी गिरफ्तार

भोपाल : महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के आरोप में एएसपी गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 30, 2017 08:00 pm IST,  Updated : Nov 30, 2017 08:00 pm IST

महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के आरोप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेंद्र वर्मा को गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजधानी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Bhopal constable molestation- India TV Hindi
Bhopal constable molestation Image Source : ANI

भोपाल: महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के आरोप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेंद्र वर्मा को गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजधानी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भोपाल जोन-वन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि वर्मा के खिलाफ एक महिला कांस्टेबल ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस शिकायत की जांच के बाद वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि जहांगीराबाद थाने की पुलिस ने वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जब उनसे वर्मा के निलंबन के संदर्भ में सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय से ही होगी। वर्मा पुलिस मुख्यालय में ही पदस्थ हैं।

इससे पहले इंदौर में पदस्थ एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पर भी एक महिला बीते 12 वर्षो से दैहिक शोषण करने का आरोप लगा चुकी है। रात में एक युवती का पीछा करने के आरोप में एक कांस्टेबल जेल में है। उसे सेवा से भी बर्खास्त किया जा चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत