Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब IIT बीएचयू बनाएगा 'आदर्श बहू', शुरू हो रहा है 3 महीने का कोर्स

अब IIT बीएचयू बनाएगा 'आदर्श बहू', शुरू हो रहा है 3 महीने का कोर्स

Edited by: India TV News Desk Published : Sep 03, 2018 04:26 pm IST, Updated : Sep 03, 2018 04:26 pm IST

यंग स्किल्ड इंडिया के सीईओ नीरज श्रीवास्तव का कहना है कि इस कोर्स की शुरुआत समाज में बढ़ती हुई समस्या को देखते हुए की जा रही है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का आईआईटी विभाग लड़कियों को आदर्श बहू बनने की ट्रेनिंग देगा और इसके लिए तीन माह का कोर्स चलाया जाएगा। यंग स्किल्ड इंडिया के सीईओ नीरज श्रीवास्तव का कहना है कि इस कोर्स की शुरुआत समाज में बढ़ती हुई समस्या को देखते हुए की जा रही है। इस अभियान को एक निजी संस्थान के साथ मिलकर डाटर्स प्राइड-बेटी मेरा अभिमान कोर्स के तहत तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि तीन महीने की इस ट्रेनिंग में आत्मविश्वास, पारस्परिक कौशल, समस्या को सुलझाने के कौशल, तनाव संभालने के गुण के साथ ही कंप्यूटर की जानकारी, फैशन के बारे में ज्ञान के अलावा मैरिज स्किल्स और सामाजिकता के भी गुण सिखाए जाएंगे।

श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए जल्द ही विभाग में छात्राओं के चयन को लेकर तैयारियां शुरू होने वाली हैं।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement