1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-पाक चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए होटलों के बार में बड़ी छूट

भारत-पाक चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए होटलों के बार में बड़ी छूट

 Written By: IANS
 Published : Jun 17, 2017 08:40 pm IST,  Updated : Jun 17, 2017 08:40 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को लंदन में होने वाले चैम्पियंस ट्राफी फाइनल से पहले बार और रेस्तरां भी क्रिकेट प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग तरह की पेशकश कर रहे हैं।

Hotel bar- India TV Hindi
Hotel bar

नयी दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को लंदन में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले बार और रेस्तरां भी क्रिकेट प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग तरह की पेशकश कर रहे हैं। इस मैच के लिए विशाल स्क्रीन, छूट के लिए कुछ विशेष घंटे और अगर आप नतीजे की भविष्यवाणी कर दो या फिर भारतीय टीम की जर्सी में पहुंचो तो मुफ्त ड्रिंक की भी पेशकश की जा रही है। 

पुणे में आयरिश विलेज, टॉस एंड फॉर सीजन्स आदि अलग अलग तरह की पेशकश कर रहे हैं। अन्य शहरों के रेस्तरां और बार भी इस मौके का फायदा उठा रहे हैं। दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित पियाली-द करी बिस्त्रो डिस्काउंट कोड ब्लीडब्लू में कई ऑफर दे रहा है। भारत जब भी विकेट लेगा तो रेस्तरां पांच प्रतिशत की छूट देगा जो अधिकतम 20 प्रतिशत तक होगा। 

यहां लीला एम्बियंस कनवेन्शन होटल ने क्रिकेटरों के नाम पर विशेष अनलिमिटेड पैकेज निकाला है। इसमें कोहलीज इलेवन में अनलिमिटेड इम्पोर्टडि ड्रिंक्स और अनलिमिटेड स्नैक्स 3,000 रूपये में मिलेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत