1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 19 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

पंजाब के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 19 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2020 07:58 am IST,  Updated : Jan 28, 2020 07:58 am IST

पंजाब सरकार ने सोमवार को एक डीजीपी और चार एडीजीपी सहित 19 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।

Punjab Police- India TV Hindi
Punjab Police

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सोमवार को एक डीजीपी और चार एडीजीपी सहित 19 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार पुलिस महानिदेशक (खुफिया) वी के भावरा को डीजीपी होमगार्ड और निदेशक नागरिक सुरक्षा बनाया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) वरिंदर कुमार को एडीजीपी (खुफिया) का प्रभार दिया गया है वहीं एडीजीपी (अपराध) गुरप्रीत कौर देव को सामुदायिक मामलों के विभाग में स्थानांतरित किया गया है। 

एडीजीपी एस के अस्थाना को एडीजीपी मानवाधिकार नियुक्त किया गया है जबकि एडीजीपी शशि प्रभा को एडीजीपी लोकपाल बनाया गया है। इसके अलावा जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें नरेश कुमार, राम सिंह, एस एस श्रीवास्तव , बी चंद्रशेखर, परवीन कुमार, वी नीरजा, अनीता पुंज, विभु राज, गुरिंदर सिंह ढिल्लों, एम एस छीना, मोहनीश चावला, एस के सिंह और हरदयाल सिंह मान शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत