1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बढ़ी छोटे सरकार की मुश्किल, बेउर जेल भेजे गए अनंत सिंह

बढ़ी छोटे सरकार की मुश्किल, बेउर जेल भेजे गए अनंत सिंह

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 25, 2015 09:29 am IST,  Updated : Jun 25, 2015 09:29 am IST

पटना: पटना जिले के बाढ़ इलाके से गत 17 जून को चार युवकों के अपहरण और उनमें से एक की हत्या के मामले में आज जदयू विधायक अनंत सिंह के सरकारी आवास और पैतृक गांव

बढ़ी छोटे सरकार की...- India TV Hindi
बढ़ी छोटे सरकार की मुश्किल, बेउर जेल भेजे गए अनंत सिंह

पटना: पटना जिले के बाढ़ इलाके से गत 17 जून को चार युवकों के अपहरण और उनमें से एक की हत्या के मामले में आज जदयू विधायक अनंत सिंह के सरकारी आवास और पैतृक गांव नदमा स्थित आवास पर तलाशी लेने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर दानापुर एसीजीएम के आवास पर देर रात पेश किया और फिर न्यायिक हिरासत में उन्हें बेउर जेल भेज दिया गया।

बेउर जेल अधीक्षक शिवेन्द्र प्रियदर्शी ने अनंत सिंह को देर रात्रि बारह बजकर करीब 18 मिनट पर जेल लाए जाने की पुष्टि की है। इससे पूर्व आज दिन में करीब तीन बजे अनंत सिंह के आवास पर पुलिस तलाशी के लिए पहुंची और उसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उन्हें शाम को सचिवालय थाना ले जाया गया और वहां से देर रात्रि करीब सवा ग्यारह बजे उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच दानापुर एसीजीएम के आवास ले जाया गया। एसीजीएम ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का निर्देश दिया।

पटना पुलिस ने विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदमा स्थित आवास तथा पटना स्थित उनके सरकारी आवास की तलाशी के लिए विशेष तलाशी वारंट जारी किए जाने का अदालत से आग्रह किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत