नई दिल्ली: केजरीवाल की पहली कैबिनेट में कानून मंत्री रहे सोमनाथ भारती अब एक नई मुश्किल में फंस गए हैं। उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। महिला आयोग ने भारती के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक उनकी पत्नी ने दिल्ली महिला आयोग से संपर्क कर मंत्री के खिलाफ उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। वहीं दिल्ली महिला आयोग ने मंत्री को समन जारी कर दिया है। गौरतलब है कि सोमनाथ भारती आम आदमी पार्टी की 49 दिनों की सरकार में खिंड़की एक्सटेंशन वाले विवाद में भी बुरी तरह फंस गए थे।