आंध्र प्रदेश के तिरुपति में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंत्री की तबीयत बिगड़ गई। मंच पर भाषण देते समय मंत्री अनाम रामनारायण रेड्डी अचानक गिरने लगे और एक तरफ झुक गए। इसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत सतर्क हो गए और इसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया। मंत्री के जमीन पर गिरने से पहले ही मंत्री को संभाल लिया गया।
1 घंटे से ज्यादा समय से दे रहे थे भाषण
बता दें कि मंत्री अनाम रामनारायण रेड्डी 1 घंटे से ज्यादा समय से मंच पर खड़े होकर भाषण दे रहे थे। इस दौरान, ब्लड प्रेशर अचानक कम होने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी और वे एक तरफ झुक गए। डॉक्टरों का कहना है कि मंत्री अनाम की हालत अभी स्थिर है। उनके निजी सुरक्षा स्टाफ और अधिकारियों की सतर्कता से एक हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि काफी देर तक खड़े रहने और स्पीच देने के दौरान उनको अचानक कमजोरी महसूस होने लगी। इसके बाद तबीयत खराब हो गई।
सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हालात को संभाला
मंत्री अनाम रामनारायण रेड्डी के अचानक झुकने के बाद मंच पर मौजूद रहे सुरक्षाकर्मियों और अफसरों ने तुरंत उनको सहारा दिया। कुछ ही सेकंड में उनको संभाल लिया गया, जिससे अनाम मंच से नीचे गिरने से बच गए। इस घटना के बाद कार्यक्रम में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से हालात को तुरंत कंट्रोल कर लिया गया।
सिक्योरिटी स्टाफ से टल गया हादसा
इस घटना के बाद मंत्री अनाम रामनारायण रेड्डी को मेडिकल निगरानी में रखा गया। बताया जा रहा है कि मंत्री अनाम रामनारायण रेड्डी की हालत अभी स्थिर है। उनके प्राइवेट सिक्योरिटी स्टाफ और अफसरों की सतर्कता से हादसा टल गया। फिर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी राहत की सांस ली।
तुरंत कराया गया मेडिकल हेल्प का इंतजाम
इस घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तत्काल मेडिकल हेल्प का इंतजाम किया। फिर मंत्री अनाम रामनारायण रेड्डी को जरूरी जांच के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अचानक ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से उन्हें कमजोरी महसूस हुई थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।