1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली एम्स में भर्ती, बेचैनी की शिकायत के बाद पहुंचे थे अस्पताल, हॉस्पिटल ने जारी किया बयान

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली एम्स में भर्ती, बेचैनी की शिकायत के बाद पहुंचे थे अस्पताल, हॉस्पिटल ने जारी किया बयान

 Written By: Shakti Singh
 Published : Aug 14, 2026 12:42 pm IST,  Updated : Aug 14, 2026 01:13 pm IST

दिल्ली एम्स की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार जेपी नड्डा को 13 अगस्त की शाम भर्ती कराया गया था। उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे। अब उनकी हालत स्थिर है।

JP Nadda- India TV Hindi
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा Image Source : PTI

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाह अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनके कई टेस्ट हुए और अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। दिल्ली एम्स की तरफ से जारी बयान में यह भी बताया गया कि इस दौरान 65 वर्षीय जेपी नड्डा की कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई। अब वह कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती हैं। जेपी नड्डा सीजेपी प्रदर्शन के दौरान सबसे ज्यादा सक्रिय मंत्री थे। उन्होंने ही सोनम वांगचुक को सूप पिलाकर उनकी भूख हड़ताल खत्म कराई थी। इसके बाद सीजेपी के नेताओं से बात कर जंतर-मंतर का धरना भी समाप्त कराया था।

दिल्ली एम्स की तरफ से आधिकारिक बयान एक्स पर शेयर किया गया। इसकी फोटो के साथ लिखा गया, "माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में एम्स नई दिल्ली का आधिकारिक बयान।" आधिकारिक बयान में अस्पताल की तरफ से कहा गया, "जेपी नड्डा, माननीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री की बेचैनी की जांच 13 अगस्त 2026 की शाम को कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत कई टेस्ट के साथ की गई। वह अभी स्थिर हैं और कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती हैं।"

क्या होती है कोरोनरी एंजियोग्राफी?

कोरोनरी एंजियोग्राफी एक मेडिकल इमेजिंग प्रोसीजर है, जिसका इस्तेमाल कोरोनरी आर्टरीज की जांच के लिए किया जाता है, ये वो ब्लड वेसल हैं, जो हार्ट को ऑक्सीजन वाला खून सप्लाई करती हैं। इस प्रोसीजर के दौरान, डॉक्टर कैथेटर नाम की एक पतली, लचीली ट्यूब को ब्लड वेसल में डालते हैं, जो आमतौर पर कलाई या कमर में होती है, और इसे दिल तक ले जाते हैं। फिर कोरोनरी आर्टरीज में एक खास कंट्रास्ट डाई इंजेक्ट की जाती है, और किसी भी सिकुड़न या ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए एक्स-रे इमेज ली जाती हैं।

13 अगस्त को अपने घर पर फहराया था तिरंगा

स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने 13 अगस्त को अपने घर पर परिवार के लोगों के साथ तिरंगा फहराया था। उन्होंने एक्स पर इसकी फोटो शेयर करते हुए सभी देशवासियों ने हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था, "पीएम मोदी के आह्वान पर देशभर में “हर घर तिरंगा” अभियान उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी उत्साह के साथ आज मैंने अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा जनआंदोलन के अंतर्गत देशभर नागरिकों में अपार उत्साह और उमंग है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी 9 अगस्त से 17 अगस्त के बीच देश के हर शहर और गांव में “तिरंगा यात्रा” और “तिरंगा अभियान” के रूप आजादी का पर्व मनाया जा रहा है। 'विकसित एवं आत्मनिर्भर' भारत बनाने में देशभक्ति से ओतप्रोत होना जरूरी है। आइये, इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर की छत पर पूरे स्वाभिमान से तिरंगा फहराएं और देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को और मजबूत करें। जय हिन्द"

यह भी पढ़ें-

खरगे ने सदन में उठाया हल्द्वानी के शुद्धिकरण का मुद्दा, नड्डा ने जवाब में कहा- खेद की बात, हम जांच कराएंगे

राहुल की पीसी के बाद जेपी नड्डा ने किया पलटवार, बोले- "सदन में आएं, हम चर्चा के लिए तैयार, मुंहतोड़ जवाब मिलेगा"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत