1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था प्रेमी, परिवारवालों ने पीट-पीटकर हत्या की

प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था प्रेमी, परिवारवालों ने पीट-पीटकर हत्या की

 Written By: IANS
 Published : Jul 03, 2017 01:50 pm IST,  Updated : Jul 03, 2017 01:57 pm IST

बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में कथित तौर पर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक की प्रेमिका के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, राटन गांव निवासी धनेश्वर (25) का गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल र

murder- India TV Hindi
murder

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में कथित तौर पर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक की प्रेमिका के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, राटन गांव निवासी धनेश्वर (25) का गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। धनेश्वर रविवार देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान प्रेमिका के परिजनों ने उसे देख लिया और उसे पकड़कर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

बखरी के थाना प्रभारी टी़ क़े मिश्रा ने सोमवार को बताया कि युवक की हत्या कर उसके शव को लड़की के परिजनों ने घर में ही छिपा कर रखा था। सुबह मृतक के परिजन और ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तब उन्होंने आरोपी के घर पर पहुंचकर तोड़फोड़ की। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गांव में फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत