1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब बिहार के बक्सर में युवती का अधजला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

अब बिहार के बक्सर में युवती का अधजला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 Reported By: IANS
 Published : Dec 03, 2019 04:59 pm IST,  Updated : Dec 03, 2019 04:59 pm IST

बिहार के बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र से एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ है। इस शव के बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बिहार के बक्सर में...- India TV Hindi
बिहार के बक्सर में युवती का अधजला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र से एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ है। इस शव के बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने मंगलवार को इटाढ़ी थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके से एक युवती का अधजला शव बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि युवती की पहले गोली मारकर हत्या की गई है और उसके बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का एक खोखा भी बरामद किया है।

Related Stories

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर कुकुढ़ा गांव के समीप एक सुनसान इलाके से युवती का अधजला शव बरामद किया गया है। सूत्रों का दावा है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है और उसके बाद हत्या कर पहचान छिपाने की नियत से शव को जलाने की कोशिश की गई है।

बक्सर के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया, "अब तक मृत युवती की पहचान नहीं हो सकी है। युवती की उम्र और उसके साथ कथित दुष्कर्म की जानकारी चिकित्सा परीक्षण के बाद ही सामने आ सकती है।" उन्होंने कहा कि शव पूरी तरह जला हुआ है तथा चेहरा भी ठीक से नजर नहीं आ रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत