1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: छपरा में एसआईटी पर हमला, सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल की मौत, एक पुलिसकर्मी घायल

बिहार: छपरा में एसआईटी पर हमला, सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल की मौत, एक पुलिसकर्मी घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2019 08:27 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 08:41 pm IST

छपरा के मढौरा स्थित मेन मार्केट में एसआईटी पर की गई अंधाधुंध फायरिंग एक सब इस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया।

Breaking News- India TV Hindi
Breaking News

 छपरा: छपरा के मढौरा स्थित मेन मार्केट में एसआईटी पर की गई अंधाधुंध फायरिंग में एक सब इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक एसआईटी की टीम छापेमारी के बाद बेलोरो गाड़ी से लौट रही थी तभी मढ़ौरा मेन मार्केट के पास अपराधियों ने एसआईटी की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

इस हमले में सब इंस्पेक्टर मिथिलेश साह और एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस गाडी में बैठे दो अन्य लोगों की भी मौत की खबर है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत