1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Bihar Coronavirus Cases: बिहार में एक ही परिवार की 4 महिलाएं कोरोना वायरस पॉजिटिव, राज्य में कुल 43 मामले

Bihar Coronavirus Cases: बिहार में एक ही परिवार की 4 महिलाएं कोरोना वायरस पॉजिटिव, राज्य में कुल 43 मामले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2020 09:27 am IST,  Updated : Apr 09, 2020 09:27 am IST

चार मामलों के साथ बिहार में अब कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। बिहार में कोरोना वायरस के 43 मामलों में 16 केस ऐसे भी हैं जहां कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक भी हुआ है

Bihar Coronavirus cases reach to 43 after 4 women of a...- India TV Hindi
Bihar Coronavirus cases reach to 43 after 4 women of a family in Siwan found positive Image Source : PTI

पटना। बिहार में कोरोना वायरस के एक साथ 4 नए मामले सामने आए हैं। सीवान में एक ही परिवार की 4 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। चारों महिलाएं ओमान से लोटे एक व्यक्ति के संपर्क में आईं थी जो कोरोना वायरस से संक्रमित था। इन चार मामलों के साथ बिहार में अब कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। बिहार में कोरोना वायरस के 43 मामलों में 16 केस ऐसे भी हैं जहां कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद व्यक्ति पूरी तरह से ठीक हुआ है और घर जा चुका है, हालांकि बिहार में कोरोना वायरस की वजह से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।

देशभर में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5734 हो गई है और सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडू और दिल्ली में मिले हैं। इन राज्यों के अलावा ज्यादा मामले तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंद्र प्रदेश और केरल में दर्ज किए गए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में कोरोना वायरस की वजह से अबतक कुल 166 लोगों की जान जा चुकी है, हालांकि 473 लोग ठीक होकर अपने घर भी जा चुके हैं और एक व्यक्ति को माइग्रेट किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत