1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. "राहुल गांधी 'गजनी' बन गए हैं क्या, उनकी याददाश्त चली गई है? भाजपा ने पूछा तीखा सवाल

"राहुल गांधी 'गजनी' बन गए हैं क्या, उनकी याददाश्त चली गई है? भाजपा ने पूछा तीखा सवाल

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 18, 2026 08:44 pm IST,  Updated : Sep 18, 2026 08:57 pm IST

बंगाल में उपचुनाव से पहले मचे सियासी घमासान पर भाजपा ने राहुल गांधी से सवाल पूछा है। भाजपा ने कहा क्या राहुल गांधी गजनी भूल गए हैं, क्या उनकी याददाश्त चली गई है।

भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा सवाल- India TV Hindi
भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा सवाल Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी घमासाान मचा हुआ है। TMC के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'X' पोस्ट पर BJP के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, "क्या राहुल गांधी 'गजनी' बन गए हैं? क्या उनकी याददाश्त चली गई है?... देश का हर बच्चा जानता है कि तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस से ही निकली है और कांग्रेस पार्टी में लगभग 70 बार टूट हुई है... हर कोई जानता है कि जब दो गुटों के बीच विवाद होता है, तो फैसला लेने का अधिकार चुनाव आयोग के पास होता है... अगर उन्होंने थोड़ा इतिहास और थोड़ा संविधान पढ़ा होता, तो राहुल को पता होता कि यह लोकतंत्र की हत्या नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सम्मान है। हत्या तो सामान्य समझ (कॉमन सेंस) की हुई है, और राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास की हत्या की है..."

राहुल गांधी का पोस्ट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, पहले शिवसेना, फिर NCP, और अब तृणमूल कांग्रेस। हर बार एक ही पैटर्न, BJP और चुनाव आयोग मिलकर किसी पार्टी को तोड़ते हैं। फिर उसका चुनाव चिह्न छीन लिया जाता है। जब पूरी पार्टी ही चोरी की जा सकती है, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि करोड़ों भारतीयों के वोट भी चोरी किए जा सकते हैं। वोट की चोरी। सरकार की चोरी। अब पार्टी की चोरी-ये सब हमारे लोकतांत्रिक पतन की निशानियां बन गई हैं। ECI की संवैधानिक ज़िम्मेदारी जनादेश की रक्षा करना है, लेकिन इसके बजाय, वह उन्हीं ताकतों की मदद कर रहा है जो जनता के फ़ैसले को पलट देती हैं। यह लड़ाई सिर्फ़ ममता बनर्जी की नहीं है। यह हर उस राजनीतिक पार्टी और हर उस वोटर की लड़ाई है जो निष्पक्ष चुनाव चाहता है।

पश्चिम बंगाल में सियासत चरम पर
नंदीग्राम और रेजिनगर, इन दो विधानसभा सीटों पर छह अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इससे पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का नाम और सिंबल चुनाव आयोग ने फ्रीज कर ममता की टीएमसी और बागी गुट की टीएमसी को अलग अलग नाम और सिंबल दिए हैं। इसके तुरंत बाद नंदीग्राम सीट से ममता गुट की उम्मीदवार ने सीम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की और अपना नामांकन वापस ले लिया।

नंदीग्राम में अब एकतरफा जीत
ममता बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस कर ऐलान किया कि वो नंदीग्राम से कांग्रेस के उम्मीदवार को अपना समर्थन देंगी। इस खबर के कुछ ही घंटे में कांग्रेस के उम्मीदवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह से नंदीग्राम सीट से एक तरफ जहां ममता की टीएमसी का उम्मीदवार ही नहीं है और कांग्रेस का उम्मीदवार भी गिरफ्तार कर लिया गया है तो अब भाजपा उम्मीदवार की जीत निश्चित है। 

ये भी पढ़ें:
नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ़्तार, ममता बनर्जी ने कुछ घंटे पहले ही दिया था समर्थन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत