1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: चमकी बुखार से जुड़े सवाल का डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने नहीं दिया जवाब, कही यह बात

बिहार: चमकी बुखार से जुड़े सवाल का डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने नहीं दिया जवाब, कही यह बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2019 04:21 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 04:28 pm IST

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार की वजह से हो रही बच्चों की मौत के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।

Sushil Modi File Photo- India TV Hindi
Sushil Modi File Photo

नई दिल्ली:  बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार की वजह से हो रही बच्चों की मौत के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। सुशील मोदी ने पत्रकारों द्वारा सवाल पूछने पर कहा कि इस संबंध में वे कोई जवाब नहीं दे सकते क्यों कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस बैंकिंग और लोन की समस्याओं से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए बुलाई गई है।

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर के अस्पतालों में चमकी बुखार से अब तक 114 बच्चों की मौत हो चुकी है। कुछ गांवों के लोग डरकर वहां से पलायन भी कर रहे हैं। कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल का दौरा किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत