1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मांझी के बेटे को बिहार पुलिस ने 4.65 लाख के साथ पकड़ा

मांझी के बेटे को बिहार पुलिस ने 4.65 लाख के साथ पकड़ा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 13, 2015 04:33 pm IST,  Updated : Sep 13, 2015 04:44 pm IST

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद जहां एक ओर पूरे बिहार में आचार संहिता लागू है वहीं

मांझी के बेटे को बिहार...- India TV Hindi
मांझी के बेटे को बिहार पुलिस ने 4.65 लाख के साथ पकड़ा

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद जहां एक ओर पूरे बिहार में आचार संहिता लागू है वहीं आज जीतन राम मांझी के बेटे प्रवीण मांझी को बिहार पुलिस ने 4.65 लाख रुपए के साथ हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रवीण पटना जा रहे थे और उनकी कार में ये पैसा रखा हुआ था।

उप संभागीय पुलिस अधिकारी मुहम्मद अशफाक अंसारी ने बताया कि गाड़ियों की नियमित चेकिंग के दौरान गया-जहानाबाद पोस्ट में उम्ता गांव के पास पुलिस ने प्रवीण की कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मांझी के बेटे की कार से 4.65 लाख रुपए बरामद हुए। प्रवीण गया से पटना की तरफ जा रहे थे। बरामद हुई रकम के बारे में कोई ठोस जानकारी न देने पर पुलिस उन्हें मकदुमपुर पुलिस स्टेशन ले गई, जहां उनसे पूछताछ की गई। वहीं, मांझी इस कदम को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जीतन राम मांझी और एनडीए के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर भी थोड़ी तनातनी जारी है। मांझी का मानना है कि उन्हें गठबंधन में वो सम्मान नहीं हासिल हो रहा है जो रामविलास पासवान को मिल रहा है, क्योंकि उन्हें सीटों के बंटवारे में कम सीटें दी गई हैं।

आपको बता दें कि बिहार में 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पांच चरण में चुनाव होने हैं। 8 नवंबर को इस चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। इस अहम चुनाव में महागठबंधन और एनडीए में सीधी टक्कर होनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत