1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार : अगवा चिकित्सक दंपति लखनऊ से मुक्त, 9 गिरफ्तार

बिहार : अगवा चिकित्सक दंपति लखनऊ से मुक्त, 9 गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : May 06, 2015 08:57 pm IST,  Updated : May 06, 2015 09:00 pm IST

गया/पटना: बिहार के गया जिले से अगवा चिकित्सक डॉ़ पंकज कुमार गुप्ता एवं उनकी पत्नी शुभ्रा गुप्ता को बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है।

बिहार : अगवा चिकित्सक...- India TV Hindi
बिहार : अगवा चिकित्सक दंपति लखनऊ से मुक्त, 9 गिरफ्तार

गया/पटना: बिहार के गया जिले से अगवा चिकित्सक डॉ़ पंकज कुमार गुप्ता एवं उनकी पत्नी शुभ्रा गुप्ता को बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है। इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक पी़ क़े ठाकुर ने बताया कि अगवा चिकित्सक दंपति सकुशल अपने घर वापस आ गए हैं तथा अपहर्ताओं के गिरोह का भी पता चल गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी भी छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सुबह अपहर्ताओं ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद लखनऊ रेलवे स्टेशन पर चिकित्सक दंपति को रिहा कर दिया। उन्होंने कहा कि लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में अपहर्ताओं द्वारा चिकित्सक दंपति को रखा गया था वहां बड़ी संख्या में अपार्टमेंट है, जिस कारण पुलिस को पता लगाने में देरी हुई।

ठाकुर ने बताया कि इस मामले में अपराधी गिरोह के सरगना अजय सिंह सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से चिकित्सक दंपति की ऑडी कार सहित तीन लूटे गए वाहन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से लाल व नीली बत्तियां, पुलिस वर्दी सहित बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उल्लेखनीय है कि गुप्ता और उनकी पत्नी का गया जिले के ग्रैंडट्रंक रोड पर बाराचट्टी के पास से गत शुक्रवार शाम उस समय अपहरण कर लिया गया था जब ये दोनों झारखंड के गिरीडीह जिले में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद अपनी नई ऑडी कार से वापस घर लौट रहे थे। उनके घर लौटकर नहीं आने पर परिजनों ने बाराचट्टी थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

इधर, चिकित्सक दंपति की सकुशल रिहाई पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार और पुलिस प्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत