नई दिल्ली: बिहार के मुजफ्फरपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक लड़की को जिंदा जलाकर मार देने की घटना सामने आई है। घटना बीते सात दिसंबर की है। पीड़ित लड़की को पटना में भर्ती कराया गया था जहां आज उसकी मौत हो गई। वारदात मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके की है। आरोपी लड़के का नाम राजा राय है जो मरने वाली लड़की का पड़ोसी है। आरोप है कि तीन साल से लड़की को परेशान किया जा रहा था। मरने से पहले पीड़ित लड़की ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की थी।
Related Stories
देर रात इलाज के दौरान पटना में पीड़िता की मौत हो गयी है। मौत से पहले दिये बयान में पीड़िता ने आरोपी को फांसी दिये जाने की मांग की थी। 3 साल से इस लड़के से परेशान लड़की ने कई बार थाने में शिकायत भी की लेकिन कभी उसकी लिखित शिकायत ली नही गयी। इसी वजह से उसकी पढ़ाई भी छूट गयी थी।
बता दें कि आरोपी ने लड़की से रेप करने की कोशिश की थी, लेकिन असफल होने पर उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर लड़की को आग लगा दी। पीड़िता की मां का का कहना है कि आरोपी पिछले तीन साल से उनकी बेटी को परेशान करता था, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी लेकिन कोई ऐक्शन नहीं लिया गया था।