1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेटे ने लोहे की छड़ से पीट-पीटकर बूढ़ी मां को मार डाला

बेटे ने लोहे की छड़ से पीट-पीटकर बूढ़ी मां को मार डाला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2019 05:30 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 05:30 pm IST

मां-बेटे में अक्सर शराब पीने को लेकर विवाद होता था। मां मुन्नू को शराब पीने से मना करती थी, जिससे दोनों में झगड़ा होता था।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

नवादा: बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी बूढ़ी मां की लोहे की छड़ से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसकी वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सतकुरवा गांव निवासी ब्रह्मदेव भुइयां का छोटा बेटा मुन्नू भुइयां और उसकी मां में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। इसी बीच बुधवार सुबह भी मां कौशल्या देवी (60) का अपने बेटे से झगड़ा हुआ। इसी दौरान बेटे ने घर में रखे लोहे की छड़ से बूढ़ी मां की पिटाई कर दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

रजौली के थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक के पति का कहना है कि मुन्नू प्रारंभ से ही सनकी स्वभाव का है और उसने गुस्से में इस घटना को अंजाम दिया है।

सूत्रों का कहना है कि मां-बेटे में अक्सर शराब पीने को लेकर विवाद होता था। मां मुन्नू को शराब पीने से मना करती थी, जिससे दोनों में झगड़ा होता था।

थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत