1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार : ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन पर पाबंदी

बिहार : ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन पर पाबंदी

 Reported By: IANS
 Published : Feb 27, 2019 11:38 pm IST,  Updated : Feb 27, 2019 11:38 pm IST

बिहार के पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर चैटिंग और बात करने से परेशान पुलिस मुख्यालय ने अब ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल उपयोग पर पाबंदी लगा दी है। 

Bihar Police- India TV Hindi
Bihar Police

पटना: बिहार के पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर चैटिंग और बात करने से परेशान पुलिस मुख्यालय ने अब ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल उपयोग पर पाबंदी लगा दी है। अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) ने इस मामले में सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को एक पत्र भेजकर इसका पालन करवाने का निर्देश दिया है। 

अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने बुधवार को जारी पत्र में कहा है, "क्षेत्र भ्रमण के क्रम में वरीय पदाधिकारियों द्वारा अक्सर देखा गया है कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी मोबाइल फोन पर बातचीत या चैटिंग करते रहते हैं। यह न सिर्फ अनुशसनहीनता है, बल्कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही भी है।"

उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि सभी पुलिसकर्मियों को इससे संबंधित निर्देश दिए जाए और ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत