1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: पांचवी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, बच्ची गर्भवती

बिहार: पांचवी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, बच्ची गर्भवती

 Reported By: IANS
 Published : Sep 20, 2018 11:51 am IST,  Updated : Sep 20, 2018 11:51 am IST

पुलिस के अनुसार, फुलवारी शरीफ के निजी स्कूल न्यू सेंट्रल स्कूल की पांचवीं कक्षा की एक छात्रा ने स्कूल के ही प्राचार्य पर दुष्कम का आरोप लगाया है।

बिहार: पांचवी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, बच्ची गर्भवती- India TV Hindi
बिहार: पांचवी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, बच्ची गर्भवती

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक निजी स्कूल के प्राचार्य पर पांचवी कक्षा की एक छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्राचार्य और उसके एक सहयोगी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के साथ बीते नौ महीने से दुष्कर्म किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, फुलवारी शरीफ के निजी स्कूल न्यू सेंट्रल स्कूल की पांचवीं कक्षा की एक छात्रा ने स्कूल के ही प्राचार्य पर दुष्कम का आरोप लगाया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की तबियत बिगड़ी और उसे चिकित्सकीय जांच के लिए परिजनों द्वारा ले जाया गया। चिकित्सकों ने छात्रा के गर्भवती होने की बात बताई।

पीड़िता के बयान पर बुधवार को पटना के महिला थाने में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि प्राचार्य राज सिंघानिया उर्फ अरविंद कुमार किसी न किसी बहाने पीड़िता को स्कूल बुलाता था और दुष्कर्म करता था, जिसमें उसका सहयोग शिक्षक अभिषेक करता था।

इन दोनों आरोपियों ने इसका वीडियो भी बना लिया था, जिसे दिखाकर पीड़िता को धमकी भी दी जाती थी कि उसने अगर किसी को बताया तो इसे वायरल कर दी जाएगा।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने गुरुवार को बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत