1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 1 गिरफ्तार

बिहार: नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 1 गिरफ्तार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 10, 2018 02:57 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 02:57 pm IST

बिहार में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के वीडियो के वायरल होने का ताजा मामला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में प्रकाश में आया है........

Representational image- India TV Hindi
Representational image

बिहार शरीफ: बिहार में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के वीडियो के वायरल होने का ताजा मामला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में प्रकाश में आया है। नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, इस वायरल वीडियो में एक लड़की के साथ दो लड़के अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि इन लड़कों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर पाने के बाद इस वीडियो को सोशल साइट पर डालकर वायरल कर दिया। 

पीड़ित लड़की के पिता के इस घटना के संज्ञान में आने के बाद इस मामले की एक प्राथमिकी चंडी थाना में दर्ज कराई है। चंडी के थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि दर्ज प्राथमिकी में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी बोधी बिगहा गांव निवासी नंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इससे पूर्व ऐसी घटना पटना, कैमूर और जहानाबाद जिलों में हो चुकी है। नालंदा में इस तरह का यह दूसरा मामला है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत