1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अश्लील वीडियो दिखाने, अश्लील हरकत करने के आरोप में शिक्षक और प्रिंसिपल गिरफ्तार

अश्लील वीडियो दिखाने, अश्लील हरकत करने के आरोप में शिक्षक और प्रिंसिपल गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2018 11:25 pm IST,  Updated : Jul 09, 2018 11:25 pm IST

तीन छात्राओं ने शिक्षक आनंद कुमार पर आरोप लगाया है कि वह मोबाईल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाते हैं।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

दरभंगा: बिहार में दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और उनके साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक शिक्षक सहित स्कूल के प्राचार्य को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल अधिकारी :सदर: राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अश्लील वीडियो दिखाने एवं अश्लील हरकत करने के आरोप में लालबाग मुहल्ला स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक आंनद कुमार और प्राचार्य सुजीत कुमार मिश्र को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने बताया कि स्कूल की तीन छात्राओं ने शिक्षक आनंद कुमार पर आरोप लगाया है कि वह मोबाईल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाते हैं और उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं। वहीं, इस बारे में प्राचार्य से अभिभावकों द्वारा शिकायत किए जाने के बावजूद उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि इस मामले में नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और स्कूल को सील कर दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत