नई दिल्ली: एक अमेरिकी पत्रकार ने राष्ट्रपति बराक ओबामा की पारंपरिक इस्लामी लिबास पहने तस्वीबरें जारी कीं। बिल ओ’रीली नाम के पत्रकार ने इसके साथ ही ओबामा पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। बिल ने दावा किया कि ये फोटो ओबामा के सौतेले भाई मलिक के निकाह के वक्त की हैं।
Fox News के होस्टस ने कहा कि तस्वीकरें कहां ली गईं, इसका पता लगा पाना बेहद मुश्किल है। उनके अनुसार ऐसी ही कुछ तस्वीोरें मलिक ने 2004 में शेयर की थीं। बिल ने कहा कि ‘उनकी सौतेली बहन के अनुसार, युवा बराक ओबामा अपने सौतेले भाई की शादी में 1990 की शुरुआत में शामिल हुए थे। मलिक ओबामा एक मुसलमान हैं। हमने उस शादी की कुछ तस्वी रें हासिल की हैं, हमें यकीन है कि मलिक का निकाह मेरीलैंड में हुआ था।’
Fox News के होस्ट बिल ने दावा किया कि मलिक ने 1981 में पहली बार शादी की और युवा ओबामा उस समारोह के सबसे अच्छे व्यनक्ति थे। अब मलिक की कई पत्नियां हैं। बिल ने तस्वीारों के आधार पर आरोप लगाया कि राष्ट्र पति के ‘इस्ला म से बेहद भावुक संबंधों’ ने ही उन्हें ISIS से प्रभावी ढंग से निपटने से रोका है। उन्होंकने यह भी कहा कि उन्हेंल यकीन है कि तस्वीुरें साबित करती हैं कि राष्ट्रोपति ओबामा ‘ईसाई भक्तग’ नहीं हैं। बिल ने ओबामा पर यह आरोप इस बात का खुलासा करने के घंटों बाद लगाया कि ओबामा अफगानिस्तावन सैनिकों को वापस नहीं बुला रहे। बिल ने कहा, ”जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बराक ओबामा इस्लाकमिक आतंकवाद जैसे शब्दोंआ का प्रयोग नहीं करेंगे।”
बिल ने दावा किया कि ओबामा के आतंकवादी खतरों को पहचान न पाने की वजह से ही मध्यक पूर्व में ISIS खुलेआम कत्लेकआम कर रहा है। उन्होंंने कहा कि यह एक ऐसी गलती है कि जिसे कमांडर-इन-चीफ (ओबामा) कभी स्वीतकार नहीं करेंगे।
बिल ने कहा, ”इस बात में कोई शक नहीं कि ओबामा प्रशासन की सबसे बड़ी असफलता यह है कि उन्होंने इस्लाेमिक आतंकी संगठन ISIS को हिंसक होने दिया, उन्होंाने संगठन को हजारों निर्दोष लोगों की हत्या) करने दी, जिनमें कई मुस्लिम भी शामिल हैं।” बिल ने ओबामा की तस्वीीरें शेयर करने के बाद कहा, ”मुझे यकीन है कि वे ईसाई हैं। मैं उनमें से नहीं हूं जो कहते हैं कि वे एक मुसलमान हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे एक सच्चेी ईसाई हैं।”
बिल ने आगे कहा, ”मेरा एनालिसिस इस तथ्ये पर आधारित है कि मेरी राय में- और मैं गलत भी हो सकता हूं मगर मैं नहीं हूं- राष्ट्रापति ओबामा के मुस्लिमों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रवैये देश को खतरे में डाल दिया है क्योंैकि उन्हों ने खतरों को उस स्तार तक नहीं पहचाना जहां तक हमें पहचानना चाहिए था।”
बिल ने कहा, ”उन्होंंने इराक से सेना वापस बुलाने जैसे मूर्खतापूर्ण फैसले से ISIS को जन्मड लेने और पांच साल तक हिंसा फैलाने का मौका दिया। कोई और राष्ट्र पति जो जिहाद को लेकर गुस्सा् होता, ऐसा नहीं करता।”