1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंबाला: पक्षी से टकराया वायु सेना का जगुआर, इमर्जेंसी लैंडिग से पहले गिराया प्रैक्टिस बम

अंबाला: पक्षी से टकराया वायु सेना का जगुआर, इमर्जेंसी लैंडिग से पहले गिराया प्रैक्टिस बम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2019 10:21 am IST,  Updated : Jun 27, 2019 11:42 am IST

अंबाला के आसमान आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया। आज सुबह नियमित उड़ान पर निकले भारतीय वायुसेना के जगुआर विमान के इंजन से एक पक्षी टकरा गया।

पक्षी से टकराया वायु सेना का जगुआर- India TV Hindi
पक्षी से टकराया वायु सेना का जगुआर Image Source : ANI

अंबाला। अंबाला के आसमान आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया। आज सुबह नियमित उड़ान पर निकले भारतीय वायुसेना के जगुआर विमान के इंजन से एक पक्षी टकरा गया। हालात को काबू में लाते हुए पायलट को इमर्जेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। साथ ही पायलट भी सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा। लेकिन लैंडिग से पहले पायलट ने खाली जगह देखकर विमान में लदे प्रैक्टिस बमों और फ्यूल टैंक को नीचे गिरा दिया। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

भारतीय वायु सेना के सूत्रों के अनुसार पक्षी टकराने की वजह से विमान का एक इंजन फेल हो गया। इसके बाद जगुआर का पायलट विमान को सुरक्षित अंबाला एयरबेस में उतारने में सफल रहा। इस बीच छोटे प्रैक्टिस बमों को एयरक्राफ्ट से गिरा दिया गया। एयरफोस ने इन प्रैक्टिस बमों को बरामद कर लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत