1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आम आदमी पार्टी ने विजेंद्र गुप्ता के आरोपों को निराधार बताया

आम आदमी पार्टी ने विजेंद्र गुप्ता के आरोपों को निराधार बताया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 16, 2015 08:32 pm IST,  Updated : Aug 16, 2015 11:56 pm IST

नई दिल्ली: भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर बलात्कार के एक आरोपी को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया जो कि

बलात्कार के आरोपी को...- India TV Hindi
बलात्कार के आरोपी को बचा रही है आप सरकार: भाजपा

नई दिल्ली: भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर बलात्कार के एक आरोपी को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया जो कि उनके अनुसार आप का एक स्वयंसेवक है। हालांकि आप ने आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

गुप्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोपी आफताब सिद्दीकी के आप का स्वयंसेवक होने का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल और जैन दोनों ने कथित रूप से आफताब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ना करने के लिए पुलिस पर दबाव डाला। आफताब को बलात्कार के आरोपों को लेकर गिरफ्तार किया गया है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने गुप्ता के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया।

आप प्रवक्ता दीपक वाजपेयी ने कहा, वह (आफताब) पार्टी का स्वयंसेवक नहीं है। पश्चिम विहार इलाके में इस नाम का हमारा कोई स्वयंसेवक नहीं है। गुप्ता द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता गुप्ता ने कहा कि आफताब के जैन और आप नेता आशुतोष के साथ करीबी संबंध हैं। गुप्ता ने एक बयान में कहा, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत सत्तारूढ़ पार्टी आप ने आफताब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ना करने के लिए पश्चिम विहार पुलिस पर दबाव डालने की कोशिश की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत