1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राम मंदिर का निर्माण शुरू कर 2019 के चुनाव में उतरेगी BJP : साक्षी महाराज

राम मंदिर का निर्माण शुरू कर 2019 के चुनाव में उतरेगी BJP : साक्षी महाराज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 22, 2017 08:21 pm IST,  Updated : Jul 22, 2017 08:21 pm IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि राममंदिर का निर्माण देशवासियों की आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी मंदिर निर्माण शुरू करने के बाद ही उतरेगी।

Sakshi Maharaj- India TV Hindi
Sakshi Maharaj

मथुरा: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि राममंदिर का निर्माण देशवासियों की आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी मंदिर निर्माण शुरू करने के बाद ही उतरेगी। परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम पर शुक्रवार रात पत्रकारों से बातचीत में साक्षी ने कहा, "मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तराशने का कार्य जारी है। मंदिर निर्माण का काम कभी थमा ही नहीं था। अब सारे बंधन और बाधाओं को दूर करने की कोशिश जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले हर हाल में सारी बाधाएं दूर करके ही चुनाव मैदान में जाएंगे।"

राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर उन्होंने कहा कि अब तो राम राष्ट्रपति भवन में भी बैठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि भगवान श्रीराम को टेंट से निकालकर उनके भव्य मंदिर में विराजमान कराया जाए। चीन द्वारा सीमा पर सेना तैनात करने के सवाल पर डॉ. साक्षी ने कहा, "पहले तो हम चीन को छेड़ेंगे नहीं और अगर चीन ने हमें छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। भारत भी वैश्विक स्तर पर बड़ी शक्ति के रूप में मोदी सरकार में उभरा है। यही वजह है कि चीन भारत को आंख दिखाने की कोशिश कर रहा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत