1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक दिन, 42 स्थान, 42 बड़े नेता: भाजपा ऐसे लांच करेगी सीएए पर संपर्क अभियान

एक दिन, 42 स्थान, 42 बड़े नेता: भाजपा ऐसे लांच करेगी सीएए पर संपर्क अभियान

 Written By: IANS
 Published : Jan 03, 2020 11:10 pm IST,  Updated : Jan 03, 2020 11:10 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर अब तक का सबसे बड़ा जनजागरण अभियान पांच जनवरी से शुरू करने की तैयारी की है।

Home Minister Amit Shah- India TV Hindi
Home Minister Amit Shah Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर अब तक का सबसे बड़ा जनजागरण अभियान पांच जनवरी से शुरू करने की तैयारी की है। एक ही दिन में 42 स्थानों पर पार्टी के 42 बड़े नेता घर-घर संपर्क अभियान लांच करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन ने शुक्रवार को मीडिया को यह जानकारी दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह पांच जनवरी को दिल्ली में अभियान की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी दिल्ली में रहेंगे। 

वहीं, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा- गाजियाबाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- लखनऊ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी- नागपुर, केंद्रीय मंत्री वी सदानंद गौड़ा- बंगलुरु, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण- राजस्थान के जयपुर में संपर्क अभियान को लांच करेंगी। इसी तरह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर- मध्य प्रदेश, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद- हरियाणा, थावर चंद गहलोत- छत्तीसगढ़ के रायपुर, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक- उत्तराखंड के हल्द्वानी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा- झारखंड के जमशेदपुर में रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी- गुरुग्राम, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल- मुंबई, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी- रामपुर में घर-घर संपर्क अभियान शुरू करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव- लक्षद्वीप, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह- यूपी के बुलंदशहर, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस- महाराष्ट्र में घर-घर संपर्क अभियान लांच करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत