1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्या मार्च के बाद दिल्ली में फिर बढ़ जाएंगे बिजली के दाम? BJP नेता ने कहा केजरीवाल ने लिखा है पत्र

क्या मार्च के बाद दिल्ली में फिर बढ़ जाएंगे बिजली के दाम? BJP नेता ने कहा केजरीवाल ने लिखा है पत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2020 06:52 pm IST,  Updated : Feb 17, 2020 06:52 pm IST

विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने बिजली कंपनियों को पत्र लिखा है कि मार्च के बाद बिजली के रेट को बढ़ा सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि मार्च के बाद बिजली के दर बढ़ने वाले हैं। 

Mohan Singh Bisht- India TV Hindi
Mohan Singh Bisht Image Source : INDIA TV

नई दिल्ल। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत हासिल कर एकबार फिर सत्ता में काबिज होने में सफल रही है। इस चुनाव में भाजपा के 8 विधायक जीतने में सफल रहे। इन विधायकों में करावल नगर के विधायक मोहन सिंह बिष्ट भी शामिल हैं। उन्होंने केजरीवाल पर लोगों को बिजली पानी के नाम पर बरगलाने का आरोप लगाया।

विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने बिजली कंपनियों को पत्र लिखा है कि मार्च के बाद बिजली के रेट को बढ़ा सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि मार्च के बाद बिजली के दर बढ़ने वाले हैं। मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि हम केजरीवाल को बिजली पानी के मुद्दों पर पीछे नहीं हटने देंगे। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल को मदारी बताया।

इंडिया टीवी पर आयोजित कार्यक्रम में गांधीनगर के विधायक अनिल वाजपेयी ने अरविंद केजरीवाल पर अभद्रता का आरोप भी लगाया गया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें 'गधा' कहा। आपको बता दें कि अनिल वाजपेयी पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत