1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP विधायक बोले, 'लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड बनाना बंद कर दें, तो उन पर अत्याचार नहीं होंगे'

BJP विधायक बोले, 'लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड बनाना बंद कर दें, तो उन पर अत्याचार नहीं होंगे'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2018 06:06 pm IST,  Updated : Mar 25, 2018 06:06 pm IST

बीजेपी विधायक ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह विदेशी परंपरा है...

PL Shakya, BJP Guna MLA- India TV Hindi
PL Shakya, BJP Guna MLA

गुना (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश की गुना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य ने यह कह कर एक बार फिर विवाद पैदा कर दिया है कि ‘‘यदि लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड बनाना बंद कर दें, तो उन पर अत्याचार नहीं होगें।’’

गुना शासकीय महाविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा छात्रों को स्मार्टफोन वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को कल शाम संबोधित करते हुए शाक्य ने कहा, ‘‘लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड क्यों बनाती हैं? उन्हें ब्वॉयफ्रेंड नहीं बनाना चाहिए। अगर वह यह करना बंद कर दे तो उन पर अत्याचार नहीं होंगे।’’ पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि लड़कों को भी गर्लफ्रेंड नहीं बनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक टीवी चैनल ने मुझसे हाल ही में सवाल किया था कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उसके विषय में आप क्या कहना चाहोगे। इस पर मैंने उसको जो जवाब दिया था, वही आपको बताया है।

इसके अलावा, शाक्य ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह विदेशी परंपरा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे भारतीय दर्शन में महिला का बहुत सम्मान होता है और महिला दिवस हम एक वर्ष में चार बार मनाते हैं। चार बार उनकी पूजा करते हैं।’’

इससे पहले पिछले साल दिसंबर में वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के अनुष्का शर्मा के साथ इटली में शादी करने को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। शाक्य ने कहा था कि विराट ने पैसा भारत में कमाया, लेकिन विवाह संस्कार करवाने के लिए उन्हें हिन्दुस्तान में कहीं जगह नहीं मिली। हिन्दुस्तान इतना अछूत है। भारत की भूमि की विराट लिए कोई मान नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि वह राष्ट्रभक्त नहीं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत