1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीजेपी विधायक का बयान- चार बार होती है महिलाओं की पूजा, कैसे मान लें हो रहे हैं अपराध

बीजेपी विधायक का बयान- चार बार होती है महिलाओं की पूजा, कैसे मान लें हो रहे हैं अपराध

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2018 01:23 pm IST,  Updated : Mar 25, 2018 01:24 pm IST

इसके साथ ही विधायक पीएल शाक्या ने ये भी कहा कि पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहें साथ ही ना गर्लफ्रेंड बनाएं ना ब्वॉयफ्रेंड।

...- India TV Hindi
बीजेपी विधायक पीएल शाक्या ।

भोपाल: मध्य प्रदेश के शहर गुना से बीजेपी विधायक पीएल शाक्या महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमारे देश में महिलाओं की पूजा चार बार होती है हम कैसे मान लें अत्याचार हो रहा है।? आंकड़ें कुछ भी बताते हैं। उस कारण हमने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहना चाहिए। ना गर्लफ्रेंड ना ब्यॉयफ्रेंड। जब पीएल शाक्या ये बयान दे रहे हैं उससे कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में मनचलों को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश पुलिस ने मुख्यमंत्री के आदेश के बाद राज्य भर में महिला सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जिसमें कई मनचलों को हिरासत में भी लिया गया।  पूरे देश में महिला सुरक्षा को लेकर तरह तरह के सवाल उठते रहते हैं।

शनिवार को मीडिया में आई खबर के अनुसार असम के नागांव जिले के धनियाभेती लालगंज गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार कर उसे आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि जाकिर हुसैन और चार अन्य लोगों ने पांचवीं कक्षा की एक लड़की के साथ उस समय बलात्कार किया जब वह कल शाम अकेली घर लौट रही थी।  उन्होंने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद उन्होंने बच्ची पर मिट्टी का तेल डाल उसे आग लगा दी। लड़की की आज सुबह बी पी सिविल अस्पताल में मौत हो गई, जहां उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। पुलिस जाकिर और उसके साथियों की तलाश कर रही है। गुस्साए स्थानीयों ने जाकिर हुसैन के घर पर हमला किया। वहीं बच्ची के स्कूल के छात्र और दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत