मुंबई: उत्तर प्रदेश के एक BJP सांसद का बेटा जिस्मफरोशो के जाल में फंस कर लुट गया। BJP नेता के बेटे के साथ फीमेल एस्कॉर्ट सर्विस ने लूट की वारदात को अंजाम दिय। फीमेल एस्कॉर्ट सर्विस ने सांसद के बेटे से डेढ़ लाख रुपए लूटे हैं। FIR के मुताबिक BJP नेता कंवर सिंह तंवर का बेटा महर सिंह तंवर प्रॉपर्टी की डील के सिलसिले में कुछ दिन पहले मुंबई के एक बड़े फाइव स्टार होटल में रुका था। 16 अगस्त की रात को बीजेपी सांसद के बेटे महर सिंह तंवर ने एक एस्कॉर्ट सर्विस से संपर्क किया और एक लड़की को अपने होटल पर बुलाया। एस्कॉर्ट सर्विस के लोगों ने सांसद के बेटे को बाहर कार में बुलाया।
एमपी के बेटे का आरोप है कि चाकू से डरा धमका कर डेढ़ लाख रुपए लूट लिए गए। इस मामले की जांच में वकोला पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।
हालांकि पुलिस को होटल के पास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग से किसी तरह की ज़ोर-जबरदस्ती के सबूत नहीं दिख रहे हैं।