1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेताजी चले चालान कटवाने, Odd-Even पर ‘गुलाबी’ गांधीगीरी

नेताजी चले चालान कटवाने, Odd-Even पर ‘गुलाबी’ गांधीगीरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 18, 2016 05:13 pm IST,  Updated : Apr 18, 2016 05:26 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली में ऑड-इवन स्कीम को लेकर आज दिल्ली परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बीजेपी नेता विजय गोयल के घर पर मुलाकात की। गोपाल राय ने विजय गोयल को गुलाब का फूल दिया और

vijay goel- India TV Hindi
vijay goel Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में ऑड-इवन स्कीम को लेकर आज दिल्ली परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बीजेपी नेता विजय गोयल के घर पर मुलाकात की। गोपाल राय ने विजय गोयल को गुलाब का फूल दिया और ऑड-इवन नियम नहीं तोड़ने की अपील की। लेकिन विजय गोयल अपनी बात पर अड़े रहे। गोपाल राय काफी देर तक उन्हें समझाते रहे मगर जैसे ही परिवहन मंत्री गए उसके कुछ ही देर बाद विजय गोयल विरोध करने के लिए अपनी गाड़ी लेकर सड़क पर निकले और चालान कटवा लिया।

गुलाब के फूल से भी नहीं बदला फैसला

दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री गोपाल राय आज गांधीगीरी करने बीजेपी सांसद विजय गोयल के घर पहुंचे थे। हाथों में लाल गुलाब था और दरख्वास्त ये थी कि वो ऑड इवन को कामयाब बनाने में सहयोग करें लेकिन गोपल राय को नहीं पता था कि विजय गोयल उन्हें मीडिया के कैमरों के सामने फंसा देंगे लेकिन जब फंस गए थे तो कैमरे के सामने ही उन्होंने गोयल को गुलाब देकर नियम नहीं तोड़ने की गुजारिश कर डाली।

दरअसल बीजेपी नेता विजय गोयल ने आज ऑड-ईवन के विरोध का ऐलान कर रखा था। उन्होंने कहा था कि वो दिल्ली की सड़कों पर अपनी गाड़ी लेकर निकलेंगे और चालान करवा कर विरोध करेंगे। बस इसी वजह से परिवहन मंत्री सुबह-सुबह विजय गोयल के घर गांधीगीरी करने पहुंचे और उन्हें सलाह भी दी कि वो विरोध करें लेकिन तरीका ये नहीं होना चाहिए।

बीजेपी सांसद ने तोड़ा ऑड-इवन का रूल

काफी देर तक दोनों नेताओं में ऑड इवन के फायदे नुकसान पर बात होती रही और उसके बाद गोपाल राय चले गए लेकिन उनकी गुजारिश का कोई असर विजय गोयल पर नहीं पड़ा। आज इवन नंबर की तारीख है और विजय गोयल अपनी ऑड नंबर की कार लेकर दिल्ली की सड़क पर निकल पड़े। विजय गोयल गोय़ल ने विरोध के चक्कर में नियम तोड़ा और साढ़े तीन हजार का रुपए का जुर्माना भरा।

आगे की स्लाइड में पढ़िए गोपाल राय और विजय गोयल के बीच क्या बातचीत हुई?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत