1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेताजी चले चालान कटवाने, Odd-Even पर ‘गुलाबी’ गांधीगीरी

नेताजी चले चालान कटवाने, Odd-Even पर ‘गुलाबी’ गांधीगीरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 18, 2016 05:13 pm IST,  Updated : Apr 18, 2016 05:26 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली में ऑड-इवन स्कीम को लेकर आज दिल्ली परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बीजेपी नेता विजय गोयल के घर पर मुलाकात की। गोपाल राय ने विजय गोयल को गुलाब का फूल दिया और

gopal rai
Image Source : PTIgopal rai

गोपाल राय-आप इसको वायलेट न करें। पूरी दिल्ली इसे फॉलो करने के तरफ बढ़ रही है मैं बस इतना चाहता हूं।

विजय गोयल-विजय गोयल जो है वो कानून सम्मत आदमी है अगर मैं उल्लंघन करुंगा तो 2000 हजार का जुर्माना भी दूंगा।

गोपाल राय-आप बात ठीक कह रहे हैं...मेरा बस इतना कहना है विरोध के बहुत सारे तरीके हैं। आप जो चालान कराने की बात कर रहे हैं उससे ये झलकता है कि जिसके पास पैसा है वो चालान कटवा लेगा...वो मैसेज ठीक नहीं है।

विजय गोयल-सर एक बात बताएइए आपने मुझे फूल दिया...1131 के आपने चालान काट दिए 2-2 हजार के उन्हें भी छोड़ देते एक एक फूल देकर

गोपाल राय-नहीं नहीं हम उनको भी फूल दे रहे हैं...दिल्ली में हमने 5000 वालिंटियर्स लगाएं है फूल देने के लिए..और केवल 500 हैं चालान काटने के लिए...

विजय गोयल--लेकिन 1131 चालान काट दिए आपने 2-2 हजार रुपए के वो बेचारे कहां से देंगे

गोपाल राय--जब हम तीन बार फूल दे रहे हैं चार बार फूल दे रहे हैं

विजय गोयल-वो वापस तीसरी बार थोड़े आएगा चालान कटवाने

गोपाल राय- आप अपना विरोध करें...सारा प्रश्न उठाएं...सदन में उठाएं...जितने तरह से हैं सब उठाएं...आरटीआई लगवाएं...जितना करना हैं करें आप...बस मेरा इतना कहना है कि दिल्ली वालों के दिल को न दुखाएं...आपसे दिल्ली वाले बहुत मोहब्बत करते हैं और आप से बहुत अपेक्षा रखते है...आप ऐसा काम न करें

विजय गोयल-मैं चाहता हूं आॉ़ड इवन स्कीम सफल हो...पर मैं चाहता हूं जनता को असुविधा न हो...मैं चाहता हूं कि करोडो़ं रुपए के जब तक आप होर्डिंग लगाकर रखेंगे...तब तक मेरा किसी न किसी रूप में आंदोलन जारी रहेगा...मेरा सिर्फ इतना कहना है

गोपाल राय-आप आंदोलन जारी रखो..आप जंतर मंतर पर आंदोलन करो

विजय गोयल-हमारा विरोध का क्या तरीका होगा हम तय करेंगे...आपका जो विरोध का तरीका था आपने किया तो हमसे थोड़े पूछा था...कि विरोध का तरीका क्यों होना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत