1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा के लिए शिवसेना को 106 सीटों की पेशकश की: सूत्र

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा के लिए शिवसेना को 106 सीटों की पेशकश की: सूत्र

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 12, 2019 06:14 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 06:14 pm IST

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपने प्रमुख गठबंधन सहयोगी शिवसेना को 106 सीटों की पेशकश की है। हालांकि ऐसा नहीं लगता कि शिवसेना 120 से कम सीटें स्वीकार करेगी। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

Shivsena- India TV Hindi
शिवसेना प्रमुख उद्दव ठाकरे Image Source : SOCIAL MEDIA

मुंबईमहाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपने प्रमुख गठबंधन सहयोगी शिवसेना को 106 सीटों की पेशकश की है। हालांकि ऐसा नहीं लगता कि शिवसेना 120 से कम सीटें स्वीकार करेगी। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत एक या दो दिन में समाप्त हो सकती है। विधानसभा में कुल 288 सीट है । पिछली बार दोनों दलों ने अलग अलग विधानसभा चुनाव लड़ा था। सूत्रों ने बताया, ‘‘हमने शिवसेना को 106 सीटों की पेशकश की है लेकिन, शिवसेना 120 सीटों पर सहमत हो सकती है (और इससे कम पर नहीं)।’’

उन्होंने बताया कि एक अन्य सहयोगी जन सुराज्य शक्ति पार्टी ने चार सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति जता दी है। पश्चिमी महाराष्ट्र में मजबूत पकड़ रखने वाली पार्टी ने शुरूआत में नौ सीटों की मांग की थी लेकिन बाद में इसके नेता विनय कोरे ने बुधवार को बातचीत में चार सीटों पर सहमति जता दी।

सूत्रों ने बताया कि अन्य सहयोगियों के साथ बातचीत जारी है। इनमें केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की अगुवाई वाली रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया, शिव संग्राम तथा राष्ट्रीय समाज पार्टी शामिल है। तीनों राजनीतिक दलों ने भाजपा के चुनाव चिह्न पर उनके उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। महाराष्ट्र में 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में इन राजनीतिक दलों ने अलग अलग चुनाव लड़ा था लेकिन बाद में एक साथ आ गए थे। भाजपा ने 122 सीटों पर जबकि शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत