1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जातिवाद नहीं विकासवाद की राजनीति की बात करती है भाजपा:गडकरी

जातिवाद नहीं विकासवाद की राजनीति की बात करती है भाजपा:गडकरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 04, 2015 08:08 pm IST,  Updated : Oct 04, 2015 08:08 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग विकास के मुद्दे को प्राथमिकता दे रहा है और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोई जातिवाद की बात

जातिवाद नहीं विकासवाद...- India TV Hindi
जातिवाद नहीं विकासवाद की राजनीति करते हैं हम:गडकरी

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग विकास के मुद्दे को प्राथमिकता दे रहा है और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोई जातिवाद की बात नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के योग्य कई नेता है और इसे कब जाहिर करना है, यह भाजपा अपनी रणनीति के अनुरूप स्पष्ट करेगी।

गडकरी ने इस बात से इंकार किया कि भाजपा जाति के खेल में शामिल हो गई है और कहा कि हम ऐसा खेल नहीं खेल रहे हैं, हम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोई जातिवाद नहीं कर रहे हैं और विकास की बात कर रहे हैं। एक प्रेस कांफ्रेस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं जातिवाद का कट्टर विरोधी हूं और कोई भी व्यक्ति जात पात, पंथ या धर्म से नहीं बल्कि अपने गुणों के कारण बड़ा होता है। इसलिए विकास की राजनीति होनी चाहिए। बिहार चुनाव में जातिवाद से जुड़े बयानों पर एक सवाल के जवाब में गडकरी ने हालांकि कहा कि हम कितना भी जातिवाद रहित राजनीति चाहते हों हम जातिवाद का कितना भी विरोध करते हों तो भी जातिवाद अस्तित्व में है। चुनाव जीतने के लिए लड़ा जाता है, एक स्ट्रेटजी होती है.. कोई माने या नहीं माने यह जमीनी हकीकत है।

बिहार में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं घोषित करने के बारे में पूछे जाने पर उन्हौंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषित करना या नहीं करना यह पार्टी का अधिकार है, उसकी रणनीति है। इस समय बिहार में मुख्यमंत्री बनने लायक हमारे कई नेता हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत