1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. माकपा कार्यकर्ता के बाजी हारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसकी आधी मूंछ उड़ाई

माकपा कार्यकर्ता के बाजी हारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसकी आधी मूंछ उड़ाई

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2017 10:12 pm IST,  Updated : Jan 18, 2017 10:12 pm IST

कोडुनगल्लूर (केरल): माकपा के एक कार्यकर्ता के बाजी हारने पर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसकी आधी मूंछ काट दी। पुलिस ने इस संबंध में इन चारों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। (देश-विदेश की बड़ी

half mustache- India TV Hindi
half mustache

कोडुनगल्लूर (केरल): माकपा के एक कार्यकर्ता के बाजी हारने पर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसकी आधी मूंछ काट दी। पुलिस ने इस संबंध में इन चारों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पुलिस ने कहा कि 30 वर्षीय माकपा कार्यकर्ता कन्नन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिछले साल राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान बाजी लगाई थी। कन्नन ने कहा था कि भाजपा केरल में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी और अगर भाजपा ने एक भी सीट जीती तो वह अपनी मूंछ कटवा देगा।

लेकिन संयोग से पूर्व केन्द्रीय मंत्री ओ. राजगोपाल के बल पर भाजपा ने उन चुनावों में अपना खाता खोल लिया। कल भाजपा के इन चार कार्यकर्ताओं ने कन्नन को धर दबोचा और उसके हाथ पीछे से बांध दिए और इसके बाद जबरदस्ती उसकी आधी मूंछ साफ कर दी।

कन्नन ने बाद में पुलिस में इसकी शिकायत की जिसके बाद इन चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत