1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र BJP ने CM उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, राम मंदिर के मद्देनजर की कई मांगें

महाराष्ट्र BJP ने CM उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, राम मंदिर के मद्देनजर की कई मांगें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 30, 2020 02:34 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 02:34 pm IST

राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर महाराष्ट्र बीजेपी की आध्यात्मिक विंग ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कई प्रकार की मांगें की हैं।

महाराष्ट्र BJP ने CM उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, राम मंदिर के मद्देनजर की कई मांगें- India TV Hindi
महाराष्ट्र BJP ने CM उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, राम मंदिर के मद्देनजर की कई मांगें Image Source : PTI

मुंबई: राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर महाराष्ट्र बीजेपी की आध्यात्मिक विंग ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कई प्रकार की मांगें की हैं। पत्र में मांग की गई कि '5 अगस्त को जो सरकारी कर्मचारी राम मंदिर का भूमिपूजन लाइव देखना चाहते हैं, उन्हे भूमिपूजन के दौरान काम से छूट दी जाए।'

पत्र में मांग की गई कि 'जैसे अन्य धर्म के लोगों को उनकी प्रार्थना विधि को पूरा करने के लिए विशेष छूट दी जाती हैं, उसी तरह भूमि पूजन लाइव देखने के लिए काम के दौरान राम भक्तों को भी छूट दी जाए।'

महाराष्ट्र बीजेपी की आध्यात्मिक विंग ने पत्र में लिखा, "महाराष्ट्र के हर गांव, कस्बे, जिले में करोड़ों लोग भूमि पूजन का कार्यक्रम लाइव टीवी पर देखेंगे। इसलिए भूमि पूजन के दौरान कहीं भी बिजली सेवा खंडित नहीं होगी, यह सूनिश्चित करें।"

पत्र में लिखा गया कि 'कोरोना की वजह से लोग अयोध्या नहीं जा पा रहें हैं। ऐसे में राम भक्तों के पास इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए लाइव टेलीकास्ट ही सहारा है। जन भावना का सम्मान करे सरकार।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत