1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP बीजेपी अध्यक्ष का विवादास्पद पोस्टर, खुद बने 'कृष्ण' और विपक्षी नेता बने कौरव

UP बीजेपी अध्यक्ष का विवादास्पद पोस्टर, खुद बने 'कृष्ण' और विपक्षी नेता बने कौरव

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 15, 2016 05:48 pm IST,  Updated : Apr 15, 2016 06:09 pm IST

लखनऊ: यूपी चुनाव से पहले यूपी बीजेपी के अध्यक्ष का एक हैरान करने वाला पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को भगवान कृष्ण के रूप में

देखे वीडियो-

रूपेश पांडेय इस पोस्टर को जनमानस की भावना करार दे रहे हैं। उनकी मानें तो पूरे यूपी का हाल इन विरोधी नेताओं ने ही बेहाल किया है और अब केशव प्रसाद मौर्या ही यूपी को इस संकट से बाहर निकाल सकते हैं। रूपेश पांडेय ने कहा कि उन्होंने ये पोस्टर अपनी मर्जी से लगाया है और पार्टी का इससे लेना देना नहीं है लेकिन विरोधी इस पोस्टर के सामने आने के बाद लाल पीले हो गए हैं। समाजवादी पार्टी से लेकर कांग्रेस और बीएसपी सब ने हल्ला बोलना शुरू कर दिया है।

कौन हैं केशव प्रसाद मौर्य ?

  • इसी महीने यूपी बीजेपी के अध्यक्ष बने
  • इलाहाबाद के पास फूलपुर से सांसद हैं
  • पीएम मोदी की तरह मौर्य ने भी चाय बेची है
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रहे हैं
  • राम जन्मभूमि आंदोलन में हिस्सा ले चुके हैं
  • OBC समुदाय से ताल्लुक रखते हैं
  • मौर्या पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं

पोस्टर विवाद पर बीजेपी ने सफाई दी है। यूपी के बीजेपी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा है कि पोस्टर में केशव प्रसाद मौर्य की तुलना भगवान कृष्ण से किए जाने से पार्टी सहमत नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत