1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर के चंदेल में फिर हुआ धमाका, कोई नुक्सान नहीं

मणिपुर के चंदेल में फिर हुआ धमाका, कोई नुक्सान नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 10, 2015 10:01 pm IST,  Updated : Jun 10, 2015 10:05 pm IST

नई दिल्लीः आज मणिपुर के चंदेल जिले के मोरे इलाके में धमाका हुआ। यह धमाका राज्य पुलिस कमांडो कैंप और नौवीं असम राइफल बटालियन के हेडक्वार्टर से थोड़ी दूरी पर ही हुआ। अभी तक किसी

मणिपुर के चंदेल में...- India TV Hindi
मणिपुर के चंदेल में फिर हुआ धमाका, कोई नुक्सान नहीं

नई दिल्लीः आज मणिपुर के चंदेल जिले के मोरे इलाके में धमाका हुआ। यह धमाका राज्य पुलिस कमांडो कैंप और नौवीं असम राइफल बटालियन के हेडक्वार्टर से थोड़ी दूरी पर ही हुआ।

अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गौरतलब है कि इसी जिले में 4 जून को उग्रवादियों ने घात लगा कर हमला किया था जिसमें 18 जवानों की मौत हो गई थी। इसी के बाद सेना ने मंगलवार को म्यांमार सीमा पर क्रॉस-बॉर्डर ऑपरेशन को अंजाम देकर 38 उग्रवादियों को ढेर कर दिया था।

मेजर जेनेरल रणवीर सिंह ने कल के आपरेशन को काफी विश्वसनीय और खूफिया बताते हुए कहा कि आतंकवादी और भी बड़े हमले करने की फिराक में थे।

उन्होनें कहा कि, मुठभेड़ में सेना ने आतंकवादी गुटों को काफी नुक्सान पहुंचाया।

सेना के सूत्रों के अनुसार एक मुठभेड़ म्यांमार की सीमा से लगे मनिपुर के उखरुल क्षेत्र में हुई। इस मुठभेड़ में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड NSCN(K) और कांग्लेई यावल कन्ना लूप (KYKL) के आतंकवादी थे जो घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

सेना ने कहा कि आतंकवाद से निबटने में उन्होनें म्यांमार के अधिकारियों से बातचीत की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत