1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इजराइली दूतावास के बाहर विस्फोट प्लांट करने वालों की तस्वीर, सूचना देने वाले को NIA देगी 10 लाख का इनाम

इजराइली दूतावास के बाहर विस्फोट प्लांट करने वालों की तस्वीर, सूचना देने वाले को NIA देगी 10 लाख का इनाम

 Published : Jun 15, 2021 06:50 pm IST,  Updated : Jun 15, 2021 10:23 pm IST

जनवरी में इजराइली दूतावास के बाहर हुए बम विस्फोट को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कुछ वीडियो और फोटो जारी किए हैं।

इजराइली दूतावास के बाहर विस्फोट प्लांट करने वालों की तस्वीर, सूचना देने वाले को NIA देगी 10 लाख का इ- India TV Hindi
इजराइली दूतावास के बाहर विस्फोट प्लांट करने वालों की तस्वीर, सूचना देने वाले को NIA देगी 10 लाख का इनाम Image Source : NIA

नई दिल्ली: जनवरी में इजराइली दूतावास के बाहर हुए बम विस्फोट को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कुछ वीडियो और फोटो जारी किए हैं। इनमें दूतावास के बाहर विस्फोट रखने वाले 2 लोग दिख रहे हैं। आरोप है कि वीडियो और फोटो में दिख रहे दोनों लोगों ने ही दूतावास के बाहर बम रखा था। अब एनआईए ने दोनों की सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

NIA ने ट्वीट किया, "एनआईए इंडिया, नई दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास विस्फोट से संबंधित एनआईए केस आरसी-02/2021/एनआईए/डीएलआई के संबंध में सीसीटीवी फुटेज में देखे गए दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने में मदद करने के लिए जानकारी तलाश रहा है।"

NIA ने ट्वीट किया,  "इन व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने पर 10 लाख रुपये (प्रत्येक के लिए) की नकद राशि इनाम में दी जाएगी। अगर आप किसी को पहचानते हैं तो do.nia@gov.in, info.nia@gov.in या 011-24368800 और 9654447345 पर जानकारी दें।"

इसके साथ ही NIA ने आरोपियों के वीडियो और फोटो के लिए गूगल ड्राइव का लिंक भी शेयर किया है। गौरतलब है कि दिल्ली स्थित इजराइली दूतावास के बाहर 29 जनवरी 2021 की शाम को आईईडी विस्फोट हुआ था। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

NIA