1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीएमसी ने 12 रेस्तरां सील किये, 135 अन्य स्थानों पर अवैध निर्माण ढहाया

बीएमसी ने 12 रेस्तरां सील किये, 135 अन्य स्थानों पर अवैध निर्माण ढहाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 11, 2018 11:45 pm IST,  Updated : Jan 11, 2018 11:45 pm IST

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने आज बताया कि बीते दो दिन में उसने अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर 12 रेस्तराओं को सील कर दिया और 135 प्रतिष्ठानों में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है।

BMC- India TV Hindi
BMC

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने आज बताया कि बीते दो दिन में उसने अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर 12 रेस्तराओं को सील कर दिया और 135 प्रतिष्ठानों में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा कि मुंबई के 795 रेस्तराओं में सर्वेक्षण करने वाले 52 दस्तों ने यह कार्रवाई की। 

उन्होंने जानकारी दी, ‘‘हमने 319 सिलेंडर भी जब्त किए और महाराष्ट्र अग्नि रोकथाम एवं जीवन सुरक्षा अधिनियम तथा मुंबई महानगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।’’ अधिकारी ने कहा कि 438 मालिकों को उनके प्रतिष्ठानों में अनियमतताओं को दूर करने को कहा गया है। यह कार्रवाई बीएमसी के अभियान का हिस्सा है। यह अभियान 29 दिसंबर को तड़के मध्य मुंबई के कमला मिल्स इलाके में एक पब में लगी भीषण आग के बाद शुरू हुआ है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत