1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड: रेलवे पटरियों पर बम विस्फोट, डीजल इंजन पटरी से उतरा

झारखंड: रेलवे पटरियों पर बम विस्फोट, डीजल इंजन पटरी से उतरा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2021 10:01 am IST,  Updated : Nov 20, 2021 10:01 am IST

रेलवे अधिकारी ने बताया, "उपद्रवियों द्वारा बम विस्फोट करने की असामान्य घटना में धनबाद मंडल में डीजल का इंजन पटरी से उतर गया।"

bomb blast in railway track between DEMU and Richughutta stations झारखंड: रेलवे पटरियों पर बम विस्फो- India TV Hindi
झारखंड: रेलवे पटरियों पर बम विस्फोट, डीजल इंजन पटरी से उतरा Image Source : HTTPS://TWITTER.COM/ECRLYHJP

Highlights

  • DEMU और रीचुघुटा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ विस्फोट
  • हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
  • घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

नई दिल्ली. झारखंड के धनबाद मंडल में रेलवे की पटरियों का एक हिस्सा विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त होने से शनिवार सुबह यहां एक डीजल इंजन पटरियों से उतर गया। भारतीय रेलवे ने बताया कि धनबाद मंडल के गरवा रोड और बरकाना खंड के बीच ‘‘बम विस्फोट” हुआ।

रेलवे अधिकारी ने बताया, "उपद्रवियों द्वारा बम विस्फोट करने की असामान्य घटना में धनबाद मंडल में डीजल का इंजन पटरी से उतर गया।"

सूत्रों ने इसे नक्सली घटना बताया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। पटरियों की मरम्मत का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत