
क्या महाराष्ट्र में नहीं होंगे IPL मैच ?
महाराष्ट्र के 3 स्टेडियम में आईपीएल मैच होने हैं। एक स्टेडियम की पिच के रखरखाव के लिए हर दिन 60 हजार लीटर पानी की जरूरत होती है। पूरे सीजन के लिए करीब 60 लाख लीटर पानी का इस्तेमाल होगा। हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका में कहा गया है कि जो राज्य सूखे से जूझ रहा है वहां इतना ज्यादा पानी बर्बाद होने से रोका जाए। सिर्फ हाईकोर्ट ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भी आज सूखे के हालात में अपनी चिंता जाहिर की। एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘देश के 9 राज्यों में सूखा है। ऐसे हालात पर केंद्र सरकार आंखें नहीं मूंद सकती है।’
जाहिर है अब अदालतों को भी उन लोगों की फिक्र सता रही है जो सूखे की मार झेल रहे हैं। बिगड़ते हालात के बीच महाराष्ट्र सरकार हरकत में दिखने लगी है। कल राज्य के 2 बड़े मंत्रियों ने मराठवाड़ा का दौरा किया।
आगे की स्लाइड में वीडियो में देखे पानी को तरसते हिंदुस्तान की हकीकत-