
पानी को तरसते हिंदुस्तान की हकीकत
महाराष्ट्र सरकार की ये नींद यूं ही नहीं टूटी लातूर में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लातूर शहर में 6 बड़े वाटर टैंक हैं। इन सभी टंकियों के पास पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच पानी से भरे टैंकर सप्लाई के लिए निकल रहे हैं। कुछ दिन पहले यहां हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए थे कि धारा 144 लगानी पड़ी हालांकि, इस फैसले का विरोध भी हो रहा है।
पानी की वजह से गांवों से पलायन भी हो रहा है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपना घर-बार छोड़कर हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों में जा चुके हैं। देश के 9 राज्यों में सूखे के हालात हैं लेकिन सबसे बुरा हाल मराठवाड़ा में है। महाराष्ट्र के 16 जिलों के करीब 16 हजार गांवों में सूखा पड़ा है। परभणी और लातूर के अलावा बीड़, औरंगाबाद, नांदेड़ और उस्मानाबाद में सबसे ज्यादा असर है।
देखे वीडियो-