1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई के माहुल इलाके में बीपीसीएल के संयंत्र में आग लगी

मुंबई के माहुल इलाके में बीपीसीएल के संयंत्र में आग लगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2020 03:22 pm IST,  Updated : Jan 14, 2020 03:22 pm IST

उपनगर चेंबूर के माहुल क्षेत्र स्थित भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (बीपीसीएल) के संयंत्र में मंगलवार दोपहर आग लग गई।

Mumbai fire- India TV Hindi
Mumbai fire

मुंबई। उपनगर चेंबूर के माहुल क्षेत्र स्थित भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (बीपीसीएल) के संयंत्र में मंगलवार दोपहर आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

शहर नगर निकाय के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर बीपीसीएल संयंत्र के मुख्य द्वार पर एअर कम्प्रेसर में आग लग गई। काला धुआं संयंत्र से निकलता दिखा। अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह मामूली आग थी। कोई हताहत नहीं हुआ है।’’ 

बीपीसीएल के कर्मियों ने तुरन्त ही आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही मुंबई दमकल विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियां वहां पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत