1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पढ़िए, दिनभर की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

पढ़िए, दिनभर की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Mar 31, 2021 11:56 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी...- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं।आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

Hindi Breaking News Live March 31

Auto Refresh
Refresh
  • 6:59 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) असम को फिर से घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने देगी। उन्होंने एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से कड़े शब्दों में कहा कि भाजपा पिछले पांच वर्षों के दौरान उनके द्वारा अतिक्रमण की गई जमीन को सफलतापूर्वक मुक्त कराने के बाद असम को फिर से घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने देगी। अजमल ने कथित तौर पर दावा किया था कि ‘‘राज्य में अगली सरकार के गठन का ताला और चाबी (एआईयूडीएफ का चुनाव चिह्न) उनके हाथ में है।’’ 

  • 6:59 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए आने वाले दिनों में लोगों को कड़े कदमों के लिए तैयार रहना चाहिए।

  • 2:15 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में धारा 144 लागू की गई, कल होगा मतदान

     

  • 2:14 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मुख्तार अंसारी को रंगदारी के मामले में मोहाली कोर्ट में पेश किया,  पेशी के बाद पुलिस वापस रोपड़ जेल ले गई।

  • 9:54 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में रिंग रोड पर एक तेज गति से आ रहा ट्रक एक स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद फुटपाथ पर जा चढ़ा। इस हादसे में स्कूटी सवार और फुटपाथ पर सो रहे शख्स की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • 9:51 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सफदरजंग अस्पताल में आग

    सफदरजंग हॉस्पिटल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग सुबह सात बजे आईसीयू में लगी थी। इस दौरान आईसीयू से 50 से ज्यादा मरीजों को बचाया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। 

  • 7:38 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    प. बंगाल: चुनाव आयोग ने रिटर्निंग अधिकारी समेत तीन को हटाया

    निर्वाचन आयोग ने कोलकाता के बल्लीगंज विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को हटा दिया। एक आदेश में यह जानकारी दी गयी है । इसमें कहा गया है कि दो अन्य अधिकारियों में हल्दिया के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) और पूरबा मेदिनीपुर जिले में महिषादल के सर्कल इंस्पेक्टर (सीआई) शामिल हैं। 

  • 7:38 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पूर्वी म्यांमार में सेना के हवाई हमले के बाद हिंसा गहराई

    म्यांमार की सेना ने देश के पूर्वी हिस्से पर मंगलवार को और हवाई हमले किए जिसके बाद हिंसा की स्थिति और गहरा गई। हमलों के बाद करेन जातीय अल्पसंख्यक के हजारों लोग सीमा पार करके शरण के लिए थाईलैंड पहुंचे। थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चन-ओचा ने इस बात से इनकार किया है कि उनके देश के सुरक्षा बलों ने सप्ताहांत में हवाई हमलों के बाद भाग कर आए लोगों को वापस म्यांमार जाने को मजबूर किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत