1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : May 12, 2021 10:16 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी...- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। 

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

Breaking News 11 May Live

Auto Refresh
Refresh
  • 10:42 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भारत में COVID19 के 3,29,942 नए मामले,3,876 लोगों की मौत

  • 9:29 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    केरल की पहली राजस्व मंत्री के.आर. गौरी अम्मा का 102 साल की उम्र में तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में निधन हुआ।

  • 9:28 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    यूपी: गाजीपुर में गंगा नदीं में लोगों के शव मिले

  • 7:42 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    गाजा पट्टी में इजराइल के साथ संघर्ष में नौ बच्चों समेत 20 लोगों की मौत हो गई। फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतक संख्या के हिसाब से यह दिन पिछले कई सालों में सबसे अधिक रक्तपात वाले दिनों में एक रहा। 

  • 7:40 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में कमी की वजह से कोरोना के 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया।  अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी और जबतक ऑक्सीजन सप्लाई बहाल हुई तबतक 11 मरीजों की मौत हो गई।

  • 7:04 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।