1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live: यहां पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें और रहिए हर समय अपडेट

Live: यहां पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें और रहिए हर समय अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Feb 22, 2021 06:34 am IST

आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं।

पढ़ें- अखिलेश के संसदीय क्षेत्र में मिले ओवैसी और शिवपाल, क्या बिगाड़ेंगे SP-BSP का खेल?

आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।

पढ़ें- दिग्विजय से बोले BJP नेता- अपना नाम बदलकर यूनूस रख लो, पप्पू भैया का नाम इस्माइल रख लो

आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Breaking News 21 Feb

Auto Refresh
Refresh
  • 2:30 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    नकाबपोश लुटेरों ने बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप कर्मी से 23 हजार रुपये लूटे

    जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में बीती रात एक पेट्रोल पंप पर चार अज्ञात नकाबपोश लुटरों ने बंदूक की नोक पर पेट्रोल आपूर्ति करने वाले युवक से 23 हजार रूपये लूट कर फरार हो गये। पुलिस ने रविवार को बताया कि मानसरोवर स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार आधी रात को दो अलग अलग दुपहिया वाहनों से आये चार नकाबपोश लुटेरों में से एक ने बंदूक की नोक पर पेट्रोल आपूर्ति करने वाले एक युवक से एकत्रित धन राशि का बैग सौंपने को कहा। उन्होंने बताया कि पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप पर स्थापित सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया।

  • 12:22 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    भारत में कोविड-19 के 14,264 नए मामले सामने आए

    देश में कोविड-19 के 14,264 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,09,91,651 हो गए। लगातार चौथे दिन नए दैनिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को अद्यतन किए गए आँकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। सुबह आठ बजे तक के आँकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 90 और मृत्यु होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,56,302 हो गई। बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,06,89,715 हो गई है, जिससे देश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 97.25 प्रतिशत हो गई है।

  • 12:22 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    भारत-चीन सैन्य वार्ता करीब 16 घंटों तक चली

    पूर्वी लद्दाख से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया को और विस्तार देने के लिये 10वें दौर की सैन्य वार्ता के दौरान भारत और चीन ने व्यापक चर्चा की। वार्ता करीब 16 घंटे चली। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की तरफ मोल्डो सीमा बिंदु पर कोर कमांडर स्तरीय वार्ता शनिवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और रविवार तड़के दो बजे खत्म हुई।

  • 8:21 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    कासगंज हमले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

    SP ने बताया, "एक लाख का इनामी अपराधी मोती पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से लूटी गई सरकारी पिस्टल बरामद हुई है।"

  • 7:02 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    बिहार में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत

    बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पिछले तीन दिन में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में शराब की बिक्री और शराब पीने पर रोक है। पीड़ित परिवार के एक सदस्य खेलावन मांझी ने शनिवार को बताया कि कटरा थाना क्षेत्र के दरगाह गांव में शराब पीने के बाद लोगों की मौत हो गई। भाजपा विधायक सहित कई राजनीतिक नेताओं ने भी मांझी के दावे का समर्थन किया।

  • 7:02 AM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    मथुरा में मस्जिद के स्थानांतरण को लेकर दायर दो याचिकाओं पर सुनवाई करेगी

    कटरा केशव देव मंदिर के निकट से शाही मस्जिद को स्थानांतरित करने मामले में दायर दो याचिकाओं को शनिवार को अदालत ने स्वीकार कर लिया। जिले के शासकीय अधिवक्ता से यह जानकारी मिली। सिविल जज (प्रवर वर्ग) नेहा बानौदिया ने याचिकाओं को स्वीकार कर लिया और इसकी सुनवाई की अगली तारीख 10 मार्च तय की। जिला शासकीय अधिविक्ता संजाइ गौर ने कहा कि इनमें से एक याचिका वकील शैलेंद्र सिंह और चार अन्य लोगों ने दायर की थी। वहीं अन्य याचिका हिंदू आर्मी प्रमुख मनीष यादव ने दायर की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत